सिगंरौली..10 वर्षों से अधिक समय से फरार 2000 का इनामी स्थाई वारंटी झारखंड पलामू जिले से गिरफ्तार

सिगंरौली .मोरवा थाना आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरवा थाना प्रभारी मनिष त्रिपाठी को एक और सफ़लता मिली जब 10 वर्षों से फरार आरोपी को जिला पलामू से किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी अनुसार  2010 में अवैध हथियार रखने के मामले में फरार आरोपी बबलू खान उर्फ जियाहुलक निवासी गड़वा झारखंड: जो घटना दिनांक के बाद जमानत होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2012 में स्थाई वारंट जारी किया गया था तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक  सिंगरौली द्वारा आरोपी को गिरफ्तारी के लिए नगद 2000 का इनाम भी रखा गया था। आरोपी के पलामू में होने की सूचना पर  अनुविभागीय अधिकारी मोरवा की निगरानी में पुलिस कप्तान और थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा एक टीम गठित कर झारखंड रवाना की गई जिसमें उपनिरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, साहब लाल सिंह, अरविंद चौबे, प्रधान आरक्षक संजय परिहार आरक्षक इंग्लिश सिंह को रवाना कर आरोपी को पलामू जिला से गिरफ्तार कर थाने मोरवा थाने लाकर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया है.

रिपोर्टर : मनोज जायसवाल.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.