दोबारा आ रही है 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', जानें कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज

MS Dhoni The Untold Story Release Again: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब टीम के कप्तान नहीं हो लेकिन हमेंशा धोनी हमेंशा चर्चा का विषय बने रहते है। ऐसे में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों को एक शानदार तोहफा मिलने वाला है।

दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में  सुशांत सिंह राजपूत  ने धोनी का किरदार निभाया था। यह खबर आने के बाद से ही उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

दरअसल यह फिल्म 2016 में नीरज पांडे द्वारा निर्देशित में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 12 मई को सिनेमाघरों में  हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

क्रिकेट में धोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है ही, पर्दे पर उनके किरदार को उतारकर सुशांत ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म से दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, वहीं धोनी की पत्नी साक्षी के किरदार में कियारा आडवाणी नजर आई थीं।

इस फिल्म से सुशांत के काम को भी खूब सराहा गया था। फिल्म के बाद उनके स्टारडम को नई बुलंदियां मिली थीं।
एक पुराने इंटरव्यू में धोनी ने बताया था कि फिल्म के लिए तैयार करते वक्त सुशांत उनसे काफी सवाल पूछा करते थे, जिससे कभी-कभी वह परेशान हो जाते थे।
तो वहीं आपको बता दे 2020 में सुशांत का निधन हो गया था। 14 जून, 2020 को वह अपने घर में मृत पाए गए थे। ऐसे में फिल्म दुबार रिलीज होने से उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।


डिज्नी स्टार, स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने मीडिया से बातचीत में कहा, "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' स्टार स्टूडियो के साथ ही दुनियाभर में भारतीयों के लिए खास फिल्म है। यह भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान के प्रेरक सफर को दिखाती है। इसे दोबारा रिलीज करने का मकसद यह है कि उनके प्रशंसकों को क्रिकेट के जादुई लम्हों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका फिर से मिल सके।"

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.