पवई से 80 लाख की नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफतार

मुंबई : क्राइम ब्रांच पुलिस ने पवई इलाके में कार्रवाई करते हुए ५०० रुपए के १६ हजार के नकली नोट का जखीरा बरामद करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने ३१ वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के यूनिट १० के पुलिस कॉन्स्टेबल सतीश कांबले को नकली भारतीय नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, इसके मुताबिक पुलिस ने पवई के साकी विहार इलाके में अंबेडकर गार्डन के पास जाल बिछाया।तभी बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति वहां आया और वह लाल रंग का बैग लेकर संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया। पुलिस ने उसके पास रखे बैग की जांच की तो पता चला कि उसमें ५०० रुपए के नकली नोट हैं।

जांच में पता चला कि आरोपी के पास ५०० रुपये के नोटों के १६० बंडल थे, जिसमें १६ हजार के नोट शामिल थे। इनकी कीमत ८० लाख रुपए है। आरोपी के पास से नकली नोट जब्त कर लिए गए हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने सौजन्य भूषण पाटिल - ३१ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पवई थाने में नकली नोट रखने और उसे चलाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और पुलिस ने बताया कि उसे चार जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही पुलिस सह आ़युक्त (गुन्हे) लखमी गौतम, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे), ज्ञानेश्वर चव्हाण, पुलिस उप आयुक्त (प्र-१) , कृष्णकांत उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त (प्रकटीकरण पश्चिम), दिपक निकम के मार्गदर्शन व प्रभारी पोलिस निरीक्षक दिपक सावंत (युनिट १०) के दिशा निर्देश में किया गया. कार्यवाही के दौरान सपोनि गणेश तोडकर, सपोनि अफरोज शेख, घारगळकर, कांबळे, धनवडे, चिकणे, खेडकर ने छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी को दिनांक ४ जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।


रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.