प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

नालछा : मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड नालछा के सेक्टर 02 नालछा अंतर्गत नवांकुर संस्था मीरदवाल एजुकेशन सोसाइटी सागौर द्वारा  ग्राम विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे समाज सेवक राधेश्याम जी चौधरी,गोविंद जी सोनी,श्यामसिंह जी भंडारी उपस्थित रहे उक्त बैठक में
विकासखण्ड समन्वयक श्री सचिन त्रिवेदी  द्वारा समिति  सदस्यों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का परिचय योजना एवं शासन के साथ समन्वय कर कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए सभी को अपने  कर्तव्य के प्रति समाज में जागरूकता और सेवा कार्य करना चाहिए ।
विकासखंड समन्वयक नालछा द्वारा समिति के कार्य ओर ग्राम में बैठक , गतिविधि एवं कार्यक्रमों को लेकर जानकारी प्रदान की गई ।
सेक्टर की पांचों ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति  के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजकार्य के गोपाल कटारे ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपने गांव के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। यदि हम सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, तो ग्राम विकास की मूल भावना को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष प्रदीप मीरदवाल ने दस्तावेजीकरण एवं आदर्श गांव की परिकल्पना पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता, शिक्षा, जल संरक्षण, आपसी सहयोग और सामाजिक भागीदारी जैसे तत्वों को अपनाकर किसी भी गांव को आदर्श गांव बनाया जा सकता हे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गए ।
संचालन श्री राजेश तिवारी द्वारा किया गया किया भोले श मण्डलोई ने आभार माना ।

रिपोर्टर : अशोकमिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.