बारिश के कारण मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरा, यातायात प्रभावित
नासिक - लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजबळ फार्म के पास गुरुवार को एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
रिपोर्टर - मनोज ठोंबरे
No Previous Comments found.