शाहजहांपुर में डबल मर्डर केस से छेत्र में फैली सनसनी

शाहजहांपुर-मां बेटे की हत्या। धारदार हथियार से गला काटा गया। डबल मर्डर से इलाके में फैली दहशत। घर मे अकेले रहते थे मां बेटे। हत्या की बजह स्पष्ट नही। जांच में जुटी पुलिस। थाना जलालाबाद के चक चंद्रसेन गांव की घटना। हत्या क्यों और किसने की है इस बात का पता भी नहीं चलाया है। मां का नाम शकुंतला जिनकी उम्र 70 साल है और बेटा महेंद्र उम्र 45 साल है। दोनों घर में अकेले रहते थे। दोनों की लाश है घर के अंदर चारपाई पर मिली है। दोनों के गले को धारदार हथियार से काटा गया है। सुबह में पड़ोसियों ने आंगन में दोनों शवों को पड़े देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर-महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.