मण्डल समिति परिवार ने गौ सेवा कर किया पुण्यार्जन

सहारनपुर।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी व मण्डल संरक्षकों के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति मण्डल परिवार की ओर से कोरोना महामारी की निजात दिलाने,इसी भावना से गौ माता की सेवा बड़े ही श्रद्धा पूर्वक की गई।

महामंत्री की सुपुत्री अक्षि जैन की जन्मदिन पर हर माह की 29 मई को गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में   गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मण्डल के अध्यक्ष राजा जैन ने जानकारी देते हुए बताया देश में आई हुई वैश्विक महामारी कोविड 19  की वजह से समिति परिवार के निम्न पदाधिकारियों द्वारा गौशाला रोड पर आज की सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिसमें व्यापार मण्ड़ल के अध्यक्ष दिनेश जैन (बल्ली) जी, प्रदीप जैन जी व सभी पदाधिकारियों ने गौ माता की सेवा कर उनको हरि घास व चारा, गुड, चने, खिलाकर पुण्य अर्जित किया

महामंत्री अभिषेक जैन व कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों ने कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया.

वही समिति कार्यकारिणी के सदस्य गौरव नारंग जी के सुपुत्र ध्रुव नारंग  के जन्मदिन पर उनकी ओर से गौ माता की सेवा के लिए फल एवं चोकर आदि की सेवा प्रदान की गई,समिति परिवार ने दोनों उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

इस दौरान रहे मण्डल अध्यक्ष राजा जैन, महामंत्री अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल , प्रभारी हर्षित गोयल, संयोजक नवीन गुप्ता, वरि०संगठन मंत्री राज अरोड़ा, वरि० संयुक्त मंत्री संदीप वर्मा, सह कोषाध्यक्ष आयुष जैन, उपाध्यक्ष विपुल वर्मा, सदस्य गौरव नारंग, मयंक जैन, प्रांजल गर्ग, मनोज गुप्ता एवं विवान जैन,अहान जैन आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर ; प्रदीप 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.