थाना चौबेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त रोहित सिंह व राजा सिंह को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.06.2021 को थाना चौबेपुर पुलिस को देखभाल क्षेत्र, गश्त, लॉकडाऊन के गाइड लाईन के के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाल्हूपुर से भागी लड़की दो लड़को के साथ सन्दहा चौराहे पर मौजूद है यदि शीघ्रता करे तो उसे पकड़ सकते है। इस सूचना पर थाना चौबेपुर पुलिस टीम सन्दहा चौराहे आया जहाँ सन्दहा चौराहे के पास खड़े दो लड़के व एक लड़की की ओर मुखबिर इशारा करके चला गया। थाना चौबेपुर पुलिस टीम उस लड़की व लड़को की ओर बढ़े तो पुलिस आता देख तीनों भागने का प्रयास किये। जिनको पुलिस टीम द्वारा घेरकर समय लगभग 20.45 बजे गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया गया। पकड़े गये लड़कों का नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम रोहित सिंह व राजा सिंह पुत्रगण हरिनन्दन सिंह निवासी ग्राम तेतरिया पोस्ट इकौना थाना उदतनगर जनपद भोजपुर बिहार बताया। 


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. रोहित सिंह पुत्र हरिनन्दन सिंह, निवासी ग्राम तेतरिया, पोस्ट इकौना, थाना उदतनगर, जनपद भोजपुर, बिहार,उम्र करीब 21 वर्ष।
2. राजा सिंह पुत्र हरिनन्दन सिंह, निवासी ग्राम तेतरिया, पोस्ट इकौना, थाना उदतनगर, जनपद भोजपुर, बिहार, उम्र करीब 19 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 224/2021 धारा 363/366 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना चौबेपुर वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी, थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण 
2. उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा, थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण
3. का0 अर्जून सरोज, थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण
4. म0का0 सरस्वती, थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

 

रिपोर्टर : अजय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.