भाजपा ने शुक्रवार को काला दिवस मनाते हुए लोकतंत्र सेनानियों का मुंह मीठा करा, उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

बांदा 25 जून: भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुखद और काले अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को नमन कर भाजपा ने शुक्रवार को काला दिवस मनाते हुए लोकतंत्र सेनानियों का मुंह मीठा करा, उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शुक्रवार को 1975 के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। बांदा नगर मंडलों में अभियान के जिला संयोजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा ममता मिश्रा तथा सह संयोजक डॉ मनीष गुप्ता जिला मंत्री भाजपा के संचालन में भाजपा पदाधिकारियों ने जाकर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक मोहित गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि भारत में 25 जून 1975 को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला हुआ, जब देश में आपातकाल लगाया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभी मौलिक अधिकारों को निरस्त कर दिया, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी, राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया। 38 वें संविधान संशोधन के माध्यम से 25 जून 1975 की आपातकाल की विनाशकारी घोषणा को न्यायिक समीक्षा के दायरे से बाहर कर दिया गया। बबेरू में जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान उनके घर जाकर किया गया जहां क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र को कुचलने की कांग्रेस की घिनौनी साजिश थी। 25 जून को आधी रात को सभी प्रमुख समाचार पत्रों के कार्यालयों की बिजली काट दी गई।

26 जून को बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। ईमानदार पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और उनके परिवार के सदस्यों को परेशान किया जाने लगा था। इस अवसर पर अध्यक्ष राजा दीक्षित, पवैया मंडल अध्यक्ष रामनारायण पटेल, मंडल महामंत्री चंद्रमोहन श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जबकि अतर्रा मंडल में जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया जहां लोकतंत्र सेनानी क्रमशः शिवमोहन गुप्ता,अतरवीर सिंह, राममूर्ति शुक्ला, प्रो वेदप्रकाश द्विवेदी को भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष वेद निराला,द्वारिका लखेरा,रमेश शर्मा,सुरेन्द्र सिंह, लाला तिवारी, कल्लू यादव,हरिहर मिश्रा मौजूद रहे।

रिपोर्टर: क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.