बांदा : कोविड-19 चुनौती के सामना हेतु भाजपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आयोजित

बांदा 30 जून: कोविड-19 चुनौती के सामना हेतु भाजपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वर्चुअल वेबीनार को बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने संबोधित किया।
    वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित भाजपा के वर्चुअल वेबीनार के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने कोविड-19 संकट के बीच केंद्र सरकार वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गईं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस संकट काल में मजदूरों, रेहड़ी, पटरी वाले छोटे व्यापारी आदि को की गई आर्थिक सहायता तथा मुफ्त राशन की व्यवस्था से गरीबों को आवश्यक मदद पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के स्वास्थ्य का भार अपने कंधों पर उठाने वाले प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को और अधिक मजबूत किया गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के प्रति सभी आशंका दर्शा रहे थे और विशेषज्ञों की राय भी थी कि कोविड-19 की दूसरी लहर में प्रदेश की स्थिति काबू से बाहर हो जाएगी। परंतु योगी जी के रात दिन किए गए अथक परिश्रम भरे कुशल नेतृत्व का परिणाम यह रहा, कि इतने बड़े प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को पूर्ण नियंत्रण करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी 'सामाजिक दूरी - मास्क है जरूरी' का पालन करते हुए साफ सफाई का ध्यान देना है। कोरोना के विरुद्ध हम जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने में उत्तर प्रदेश अब्बल रहा है। 4 वर्षों में 4 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
    वर्चुअल वेबीनार की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि संचालन कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया, वहीं संयोजन का कार्य विलायती संयोजक मोहित गुप्ता ने किया।
    वर्चुअल वेबीनार में जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, मनोज पुरवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, जिला मंत्री सीताराम बर्मा, पंकज रैकवार, दिनेश यादव, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ एसएस भारतीय, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह आदि जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.