भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से भाजपाई गदगद दिखे

अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से भाजपाई गदगद दिखे।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने काफी दिनों बाद जनपद में अपने प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव जिता कर भाजपा की संगठनिक ढांचा को चुस्त दुरुस्त करने वाले कुशल रणनीति का परिचय दिया है।जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत से जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व और जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र के प्रभार को जनपद में  सांगठनिक निखार पैदा कर दिया है।

भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा के चुनाव जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत उत्तर प्रदेश सरकार की जनता के लिए किए गए विकास और जनहित के कार्यों पर जनप्रतिनिधियों की मुहर है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीते श्याम सुन्दर वर्मा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि श्याम सुन्दर वर्मा के नेतृत्व में जनपद में चहुमुखी विकास होगा।

श्याम सुन्दर वर्मा को जीत पर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के जिला पंचायत में भाजपा का कमल खिलाना उत्तर प्रदेश में 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सत्ता में वापसी का नमूना साबित होगा। उन्होने कहा कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा के नेतृत्व में जनपद उत्तरोत्तर विकास कर प्रदेश में नम्बर एक जिला बनेगा।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने साधू वर्मा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनपद में पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा 2022 में पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।

साधू वर्मा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,क्षेत्रीय अध्यक्ष
 पिछड़ा मोर्चा शिव नायक वर्मा,निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,रमाशंकर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चंद्र प्रकाश वर्मा,राजेश सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष विलमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रमेश चंद्र गुप्त,मनोज मिश्र,रफत एजाज़,डाक्टर राणा रणधीर सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,इंद्रेश निषाद, शिव पूजन वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष ऋतु बहल,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,आदर्श चौधरी,राम सूरत मौर्य, बच्चू लाल भारती,डाक्टर संजय सिंह,अनन्त राम मिश्र,डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी,राम प्रकाश गौतम,रुद्रप्रसाद,उपाध्याय, उपमा पाण्डेय,सुधांशु त्रिपाठी,अमर नाथ सिंह,अतुल मिश्रा,विवेक पाण्डेय,रणजीत वर्मा,अभिषेक सिंह सिंटू,रवींद्र सिंह रज्जू,आंनद सिंह,योगेंद्र निषाद,कमलेश मौर्य शामिल रहे।

 


रिपोर्टर :अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.