भदोही: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारी मतों से अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जमाया कब्जा।

ज्ञानपुर,भदोही ।जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार को जिला मुख्यालय पर चुनाव परिणाम में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुई टक्कर में भदोही विधानसभा के भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के भाई अनिरूद्ध त्रिपाठी ने अमित कुमार सिंह प्रिंस को पटखनी दे दी है। भदोही की सीट पर हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के घोषित चुनाव परिणाम में अनिरुद्ध त्रिपाठी 16 मतों की बढ़त से भारी जीत दर्ज की है।

जिलापंचायत अध्यक्ष पद हेतु 26 प्रत्याशियों में अनिरुद्ध त्रिपाठी ने 20मत प्राप्त किया। जबकि अमित सिंह को मात्र चार वोट मिले, जबकि जहां एक सदस्य अनुपस्थिति रहा, वही एक सदस्य का मत अनवैलड रहा।इस प्रकार अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अमित कुमार सिंह प्रिंस को कुल 16 मतों के बढ़त से पराजित किया ।

अनिरुद्ध त्रिपाठी को 20 मत व अमित कुमार सिंह प्रिंस को 4 मत प्राप्त हुए।एक सदस्य अनुपस्थिति रहा, वहीं एक मत निरस्त घोषित किया गया है। बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे।

इस प्रकार से देखा जाए तो बागी व निर्दल प्रत्याशी के रूप में अनिरुद्ध त्रिपाठी को सफलता मिली है। इससे भदोही के जिलाध्यक्ष और स्थानीय भाजपा संगठन की खूब किरकिरी हुई है। भदोही के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपनी साख बचाने के लिए संगठन के लोग दिन रात पसीना बहाते नजर आये।

रिपोर्टर :  शिवशंकर दूबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.