अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से मैदान में उतरी है।अभी तक सम्पन्न हुए

अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से मैदान में उतरी है।अभी तक सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक जीत दर्ज कर भाजपा अन्य दलों से आगे हैं।

हाल में सम्पन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वाधिक सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत दर्ज कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हुए है।

10 जुलाई को होने वाले क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव में भी भाजपा पूरे दमखम से अपने जिताऊ प्रत्याशियों को उतार कर अधिकांश सीटों पर जीत हासिल कर जीत का सिलसिला कायम रखना चाहती है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जनपद के नौ ब्लाक प्रमुख पद में से क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायन मिश्र ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा भेजे गए पैनल के आधार पर  कटेहरी से अनिल वर्मा मौसम,जलालपुर(अनुसूचित जारी) श्रीमती अमरावती,जहांगीरगंज से (अनुसूचित जाति महिला)श्रीमती पुष्पा कन्नौजिया,टांडा से तेजस्वी जायसवाल,बसखारी से नरेन्द्र मोहन उर्फ संजय सिंह,भियांव से गौरव सिंह, रामनगर से राम धारी यादव को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए जीत दिलाने की जिम्मेदारी भाजपा नेताओं को सौंपी।

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया है कि विकास खण्ड भीटी और अकबरपुर से ब्लाक प्रमुख पद के लिए अभी किसी को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया है।

 


रिपोर्टर: अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.