बेलखरनाथ धाम के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह को सौंपा गया निर्वाचन प्रमाण पत्र

 प्रतापगढ़: पट्टी तहसील के तीन विकास खंडों में भाजपा ने अपना परचम ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर ठहराया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का गढ़ माना जाता है। यह प्रदेश प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फमोती सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। विकासखंड बेलखरनाथ धाम से भाजपा ने समाजसेवी सुशील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। इनके इकलौते नामांकन के चलते निर्विरोध प्रमुख के रूप में उनकी जीत हुई। शुक्रवार को समय सीमा समाप्त होने के पश्चात 3:00 बजे के बाद खंड विकास अधिकारी अशोक यादव के साथ ए आर ओ ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। तो समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। इस मौके पर सलाहपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी, संतोष प्रिंस सिंह, समाजसेवी राजेश पांडे, अंकित सिंह,अजय सिंह (टक्क) संजीव सिंह,सतीश सिंह अंकित सिंह ,समेत तमाम स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रोहित जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.