विभूतिपुर:- सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार सह सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण झा को उनके आवास पर किया गया सम्मानित I
समस्तीपुर:- विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट के हिन्दी मैथिली के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं आर्यावर्त वरिष्ट पत्रकार सेवा निवृत्त शिक्षक श्री सत्यनारायण झा जी को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता समस्तीपुर के वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफ़िर ने की । एवं मौजूद कवि अरूण मालपुरी, सुमन कुमार मिश्रा ने काव्य पाठ किया।श्री सत्यनारायण झा जी के काव्य रचना को उनकी सुपुत्री चन्दा झा ने गा कर सुनाया। एवं धन्यवाद ज्ञापन रोहन कुमार झा ने किया। और उनके परिवार के सदस्य स्वर्ण रेखा देवी,श्री नरेन्द्र कुमार झा, कविता झा, कोमल झा,मुस्कान झा और वहां पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम को सराहा।
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.