विभूतिपुर:- 11 महीने से लापता लड़की पहुंची विभूतिपुर थाना, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच के लिए भेजा I
समस्तीपुर:- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर से लापता लड़की 11महीने के बाद पहुची विभूतिपुर थाना पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। यह जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली से कोचीग पढ़ने के लिए साहपुर सवेरे 6:30 बजे घर से निकली थी। जो शाम तक घर वापस नहीं आई। इस आशय का आवेदन थाना में देते हुए अपहृत लड़की की माँ ने अपनी पुत्री को लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गायब लड़की करीब 11 महीने बाद विभूतिपुर थाना पहुंची। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है l
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.