लल्लन पासी बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष - सोरांव ब्लॉक में कार्यकारिणी का गठन हुआ |

प्रयागराज : सोरांव विकास खंड में प्रधान संघ के कार्यकारिणी के लिए ब्लॉक सभागार में शनिवार को प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें  कुरगाव के प्रधान लल्लन पासी ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में अन्य सभी पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। 

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए लल्लन पासी प्रधान कुरगांव,  सिद्धार्थ यादव धामा अब्दुल्लापुर , कमलेश पटेल प्रधान पड़रैया समेत तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। आपसी सहमति नहीं बन पाने पर तीन लोगों के बीच मुकाबला हुआ। मौजूद प्रधानों में से 23 मत लल्लन पासी, 13 मत सिद्धार्थ यादव और 12 मत कमलेश पटेल के पक्ष में मिला। लल्लन पासी को ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद सभी प्रधानों ने बधाई दी। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सहमति से निर्विरोध ही पद दिया गया। जिसमें योगेश तिवारी ग्राम प्रधान जगदीशपुर पूरे चंदा को महामंत्री, प्रीति पटेल को उपाध्यक्ष, कमलेश गुप्ता टी.टी पडि़ला को कोषाध्यक्ष पद दिया गया , संगठन मंत्री जानकी नाथ यादव मनसैता को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन पासी ने कहा कि प्रधानों के हक के लिए वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा जिस तरह ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख के लिए एक कक्ष होता है उसी तरह ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों व ग्राम प्रधानों के लिए एक कक्ष की व्यवस्था की जाए |  बधाई देने वालों में प्रधान चंचल मिश्रा, प्रधान रीता साहू , प्रधान अमरेश मिश्रा आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्टर :  मोहम्मद कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.