समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

झाँसी : आज समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार मे निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश की अध्यक्षता मे मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान  वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा कर मिशन 2022 को फतह करने की अपील की।

मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लग जायं, क्योंकि मतदाता सूची का कार्यक्रम चल अपने प्रत्येक गांव , ब्लाक  और वार्ड स्तर पर करना  है। आप सभी समाजवादी साथी लगकर अपने गांव में देखें कि जो मतदाता नहीं है, उन्हें मतदाता बनवायें।

मासिक बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा कि कहा कि जिस तरह राज्य व केन्द्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है और गरीब, किसानों, नौजवानों, महिलाओं,  मुसलमानों पर अत्याचार कर रही है, उसे हम समाजवादी लोग नहीं बर्दाश्त करेंगे। हम जनता के बीच जाकर उनकी पोल खोलने का काम करेंगे तभी जनता उनको देश और प्रदेश से उखाड़ फेकेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी तिलक चन्द्र अहिरवार ने कहा कि  वर्तमान मोदी-योगी की सरकार कोरोना के बहाने लोकतंत्र व संविधान के विरूद्ध कार्य कर रही है। उनके दमन का विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर  पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू,  के के सिंह यादव, अबरार अली, प्रदीप कुशवाहा, राधेलाल बौध,  डेनियल साईमन,  हाजरा रब, रीना यादव, प्रज्जवल यादव, मनोज वर्मा ने विचार व्यक्त किये।   मुन्नी भास्कर, ठाकुर हर्ष सोंलकी,  शाकिर बाक्सर,  गफूर खान, काली चरण रायकवार, जिलेदार सिंह, अरविंद कुमार,  नीलेश पाल, मधु यादव, बेनी प्रसाद,  प्रियंका गुप्ता,  रवि यादव, तानिया पवार, भगवती कुशवाहा,  महिपत झाॅ,  कृष्णपाल, पंकज मालवीय,  अभिषेक यादव, कुलदीप शैंकी कन्नौजिया,  राहुल जाटव,  देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया आभार संजय पाल ने व्यक्त किया।
 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.