समस्तीपुर :- वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर की अध्यक्षता में शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति के संस्थापक लोकप्रिय वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर के अध्यक्षता में दलसिंहसराय स्थित सरस्वती शिक्षा सदन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी फूलचंद की गरिमामई उपस्थिति में साहित्य साधिका, शिक्षा प्रेमी, श्रीमती चित्रलेखा देवी द्वारा मध्य विद्यालय चांद सुरारी, विभूतिपुर कि शिक्षिका स्वयंप्रभा को सम्मानित किया गया। श्रीमती चित्रलेखा ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक व्यक्ति शिक्षित होता है लेकिन एक महिला शिक्षित होती हैं सात पीढ़ी के साथ पूरा समाज शिक्षित और विकसित होता है। इसके अलावा इस समारोह में 16 अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमे जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षिका डॉ अर्चना चौधरी, गुरुकुल की अर्पिता कुमारी, गांवपुर की कुमारी लालमणि, दलसिंहसराय की संगीता कुमारी,  सिमरन कुमारी ,सरिता कुमारी ,केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर के डॉक्टर अनिल कुमार, आइओसीएल बरौनी के डॉक्टर प्रेम चंद्र मिश्र, मोहद्दीनगर के मेराज राजा, दलसिंहसराय के अनुराग झा उपस्थित थे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.