भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा :भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा के मनोनीत होने पर   ठाकुरद्वारा मंडल देहात मे महिला मोर्चा अध्यक्ष गार्गी चौहान  व उनकी टीम द्वारा क्षेत्रीय मंत्री  विनीता शर्मा  का फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया । उनकी मौजूदगी मे अपने मण्डल की कार्यकारिणी का परिचय कराकर क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा एवं ठाकुरद्वारा देहात मण्डल अध्यक्ष अखिलेश विश्नोई  को कार्यकारिणी का गठन कर उसकी प्रतिलिपि उनको दी । इस दौरान गार्गी चौहान ने कहा कि भाजपा महिला संगठन के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं में एक नई ऊर्जा के साथ भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी । महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाकर महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेगी । भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की घर घर  जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ।

कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष अखिलेश बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गार्गी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष ममता यादव, शालिनी यादव, मंडल महामंत्री हिमानी विश्नोई, मंडल मंत्री चंचल चौहान, अर्चना यादव, उषा देवी  मंडल कोषाध्यक्ष प्रीति चौहान, मंडल कार्यालय प्रभारी निर्मला देवी, मंडल मीडिया प्रभारी वर्षा कुमारी,सोशल मीडिया प्रभारी काजल कांबोज, मंडल कार्यकारिणी सदस्य वर्षा चौहान, सरिता देवी, रजनी चौधरी, पुष्पा विश्नोई, मिथलेश देवी, शशिबाला,सीमा देवी, मिथलेश रानी  सभी कार्यकर्ता उपस्तिथित रहे ।


रिपोर्टर : अनिल शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.