मध्य रेल अनुरक्षण कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।


माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 04.05 बजे तक सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर पर डायवर्ट किया जायेगा जो अपने संबंधित हाल्ट फर रुकेंगी. मुलुंड से पुनः डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और गंतव्य पर  निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।
 
सुबह 10.46 बजे से दोपहर 3.26 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जायेगा जो अपने संबंधित हाल्ट फर रुकेंगी.इसके बाद इन अप फास्ट सेवाओं को माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और यह गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से  पहुंचेगी।

कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक
 
सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.39 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.21 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी.
 
हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और वाशी-पनवेल स्टेशनों के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।
 
हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेन लाइन और ट्रांसहार्बर लाइन से यात्रा करने की अनुमति है
 
ये  मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि हुई असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।
रिपोर्टर : दीपक 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.