बाढ़ पीड़ितों ने गांव मैरुण्ड करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बाढ़ पीड़ितों ने गांव मैरुण्ड करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

सहजनवा / गोरखपुर- सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुआवल कला के बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से गांव को मैरुण्ड घोषित करने की मांग किया तथा दर्जनों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने हल्का लेखपाल पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गांव पर प्रदर्शन किया
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान प्रतिनिधि विजयभान ने आरोप लगाया कि आमी नदी  के बाढ़ से कुआवल कला का बीच का टोला चारो तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ था गांव में आने वाली दोनो सड़क पानी ने डूबा हुआ था ग्रामीण जान जोखिम में डलाकर आते जाते थे वर्तमान में भी एक सड़क पानी मे डूबा हुआ तथा अनेक घर मे पानी घुसा हुआ है गांव मैरुण्ड कराने के लिए कई बार तहसील प्रशासन से गुहार लगाया लेकिन लेखपाल ने तहसील प्रशासन को गुमराह कर बिना जांच किये ही 1998 के बाढ़ का हवाला देकर रिपोर्ट लगा दिया वही लेखपाल गांव के एक व्यक्ति के इशारे पर कार्य करते है एक बार लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों की सूची भी मांगी थी जिसे समय से उपलब्ध भी करा दिया गया था लेकिन उस सूची को लेखपाल ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है बाढ़ पीड़ितों ने गांव के बिचले कुआवल कला को मैरुण्ड घोषित करने की मांग किया है।

प्रदर्शन करने वालो में प्रधान सुखना देवी राममिलन शर्मा महेंद्र पासवान राम आशीष शशि कपूर नारायण विकास मनरावती देवी सुशीला देवी धर्मशीला ज्ञानमती देवी चंद्रकला संगीता धर्मवाती शिवानन्द गोविंद अजय कुमार रामनौकर चंदन देवकृष्ण बबलू पासवान सहित अनेक बाढ़ पीड़ित मौजूद थे।

रिपोर्टर-हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.