समस्तीपुर :- विभूतिपुर के लाल रोहित की दलसिंहसराय में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

समस्तीपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 13 आलमपुर डीह निवासी रामलोचन महतो के 24 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ अरविंद की मौत दलसिंहसराय में इलाज के दौरान हो गई। बताया जाता है कि रोहित दो भाई था। जिसमें रोहित बड़ा भाई था। छोटा भाई राजेश बचपन से ही पूर्णरूपेण विकलांग है। और मृतक रोहित के माता पिता वृद्ध है। रोहित 2 वर्षों से दलसिंहसराय के गौसपुर गांव में अपने ननिहाल में रहकर जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। और परिवार वालों का देखरेख करता था। रोहित को विगत दिन बुधवार के सुबह अचानक पेट में दर्द उठा। जिसका दवा रोहित ने खाया। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिसकी जानकारी परिजनों को मिली।

परिजनों ने दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में बीमार रोहित को भर्ती कराया गया। जहां से उनकी स्थिति को काफी नाजुक देखकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वहीं दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक रोहित का शव देर शाम आलमपुर डीह लाया गया। शव पहुचते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं चंद्र देव प्रसाद सिंह, हरे राम महतो सहित अन्य बुद्धिजीवियों के द्वारा लगातार परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। इस घटना से माता रामेश्वरी देवी, बहन पिंकी कुमारी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.