समस्तीपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा में बाइक की जोरदार टक्कर से 38 वर्षीय महिला की हुई मौत।

समस्तीपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा संस्कृत विद्यालय पोखर के समीप सड़क हादसे में स्वर्गीय हेमंत कुमार जयंत की पत्नी सत्यम कुमारी की मौत हो गई। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका निजी अस्पताल से अपना कार्य कर घर वापस लौट रही थी। जिसे सहयोगीयों  ने खोकसाहा-खदीयाही चौक के मुख्य पथ संस्कृत विद्यालय पोखर के पास उनके आवास के सामने पहुंचा कर वापस लौट गए। और मृतिका घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी एक अनियंत्रित अपाची बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीण लोगों ने घायल महिला को उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की स्थिति काफी नाजुक देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विभूतिपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.