दुनिया में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं: मोती सिंह ने कहा

प्रतापगढ़: माता पिता की सेवा करना पुत्र का धर्म है। इस दुनिया में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है। जीवित रहने पर माता-पिता की सेवा करना और मरणोपरांत उनका श्राद्ध करने से पुत्र का जन्म सफल हो जाता है। परिवार में खुशहाली रहती है। उक्त बातें पट्टी के कोई गांव में देर शाम पंडित पारसनाथ त्रिपाठी शास्त्री की पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कही। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि रानीगंज के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि हर पुत्र का धर्म है कि वह अपने माता-पिता की सेवा करें। कार्यक्रम में राजेश्वर प्रसाद दुबे, शिवेश शास्त्री, मार्कंडेय तिवारी, रमाकांत तिवारी, शशांक मिश्र, चंद्रभूषण शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और विधायक धीरज ओझा ने संस्कृत विद्यालय मनीषियों को अंग वस्त्र धार्मिक ग्रंथों व नारियल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रामानंद ओझा शास्त्री ने किया अध्यक्षता रमेश प्रसाद शुक्ल ने की आयोजक उमाकांत त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया बेलखरनाथ प्रमुख सुशील सिंह, शिवगढ़ प्रमुख सत्यम ओझा, शेषमा त्रिपाठी, सोमनाथ त्रिपाठी, सभाजीत मिश्रा, कमलेश दुबे, प्रमोद दुबे,विजय दुबे, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर  : रोहित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.