सिरोंज: जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव भारद्वाज का गुरूवार को सिरोंज का हुआ आगमन

सिरोंज: जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव भारद्वाज का गुरूवार को सिरोंज आगमन हुआ। इस दौरान उनका जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में गुरूवार को दिनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मंे जोष दिखाई दिया। नगर में आते ही सर्वप्रथम प्राचीन देवाधिदेव मदनमोहन सरकार को अमानिया चढ़ाकर अपने जन्मदिन को मनाया। वहीं उन्होने सरकार पर अर्जी लगाई की इस कोरेाना काल की संकट की घडी से देष जल्द से जल्द उबरे और राहत मिले। दर्षन करने के बाद युवाओं की टीम के साथ संगठन को मजबूत करने निकल पडे। सिरोंज में लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर केक काटकर लोगों ने स्वागत किया।

वार्ड स्तर व बूथ स्तर पर संगठन तैयार - नगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सैफू खान के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस वार्ड एवं बूथ स्तर पर गठन कर रही है। इस गठन को लेकर हमें काफी हद तक सफलता प्राप्त हो गई है और हमारा संगठन मजबूत होकर आने वाले चुनावों में हमारा कार्यकर्ता हर जगह तैनात रहेगा एवं सोषल मीडिया के माध्यम से हम जनता की समस्याए एवं वर्तमान समय में किसान युवा बेरोजगारी से जहां भटक रहा है उसको उजागर करेंगे।

मदनमोहन सरकार को अमानिया चढ़ाया - अपने कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले सर्व प्रथम वह देवाधिदेव मदनमोहन के दरबार में अमानिया चढ़ाकर अपने संगठन को मजबूत करने की एवं देष व प्रदेष की अमन चैन की अर्जी लगाई।

वृद्वा आश्रम पहुंचे - लिंक रोड पर स्थित मां ब्रहचारिणी वृद्वा आश्रम पहुंचकर केक काटा गया। इसके बाद गरीब और बुजुर्गो को भोजन कराया गया। इस अवसर पर प्रदेष युवा कांग्रेस के सचिव राजेष सहेले,जिला कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव जैन,बरिष्ठ इंका नेता रजत गौड़,सरपंच सुरेष यादव,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इरषाद गोरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेपोरटेर : मोहम्मद अरबाज खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.