आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को माननिय बिधायक महेन्द्र पाल सिंह के द्रारा स्मार्टफोन वितरित किया।

गोरखपुर : आज विधानसभा क्षेत्र पिपराइच के अन्तर्गत विकासखण्ड पिपराइच के ब्लॉक परिसर में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आंगनबाड़ी के कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाने एवं इस कार्यक्रम को विस्तार देने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को माननिय बिधायक महेन्द्र पाल सिंह के द्रारा स्मार्टफोन वितरित किया।

इस अवसर पर, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन मुहैया कराने की पृष्ठभूमि में सरकार के प्रयास के सम्बंध में सभी को अवगत कराया।

स्मार्ट फोन से लैस होने के पश्चात बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। परिणामस्वरूप, रीयल टाइम डेटा अपडेट होगा एवं सरकार को प्रत्येक स्थिति का भान होगा।

उक्त कार्यक्रम में, ब्लॉक प्रमुख पिपराइच श्री जनार्दन जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश जायसवाल जी, प्रधान संघ अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, श्री पप्पू सिंह, श्री धरमवीर जायसवाल जी, श्री नवरंग सिंह जी, श्री लव सिंह जी, श्री नन्हे सिंह जी, श्री अंजनी सिंह जी, श्री अशोक उपाध्याय जी, श्री सुजीत सिंह जी, श्री बृजभूषण सिंह जी, श्री सूर्य प्रकाश सिंह जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त समर्पित कार्यकर्ता बंधु, पदाधिकारी गण, ग्राम प्रधानगण एवं लाभार्थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: यशोदा सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.