चालीस पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा -  मुखबीर से मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश में लगे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने बताया जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं एसडीओपी जाजगीर चन्द्रशेखर परमा के जिले में अवैध शराब , जुआ सटटा , पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पर दिनांक 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक योगेश पटेल , हमराह आरक्षक मुनेश्वर साहू , अर्जुन यादव , मोहन साहू के साथ पेट्रोलिंग पर ग्राम राछाभांठा की ओर रवाना हुये कि ग्राम राछा चौक नवागढ़ में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम महंत में आरोपी रोहित यादव के द्वारा कालारंग के बैग में अवैध रूप से शराब बिकी करने हेतु रखा है। मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक एवं गवाह के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड किया।

रेड कार्यवाही कर आरोपी रोहित यादव पिता रथराम यादव (उम्र 53 साल) साकिन महंत थाना नवागढ़ के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद अपराध क्रमांक 402 / 21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नवागढ़ देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में हुआ , जिसमें उनि योगेश पटेल , हमराह आरक्षक भुनेश्वर साहू , अर्जुन यादव , मोहन साहू , रामदेव साहू का योगदान सराहनीय रहा है।

रिपोर्टर : भुपेन्द्र यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.