यूपी विधानसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगी सपा: डॉ. विनोद बिंद

मुगलसराय के मशहूर चिकित्सक विनोद बिंद सफेद कोट तो पहनते ही थे अब उन्होंने राजनीति के मैदान में कूदने का भी निर्णय ले लिया है। हॉस्पिटल के अंदर तो वह मरीजों का सेवा करते ही थे लेकिन अब उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर चुनाव के मंच से समाज सेवा करने का भी मन बना लिया है।सपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनते ही डॉक्टर साहब का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। डॉक्टर साहब ने पूरे जोश से दावा  किया कि इस बार के चुनाव में सपा को 400 से ज्यादा सीट डंके की चोट पर मिलेगी और उत्तर प्रदेश में सपा का शासन फिर से आएगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कहीं न कहीं जनता के जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही है,बीजेपी के शासन से जनता खुश नहीं है और इस बार जनता ने बीजेपी का सूपड़ा साफ करने का पूरा मन बना लिया है।

संवाददाता: सुमित कुमार सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.