ग्राम पंचायत लिखड़ी के ग्राम वासी मल मूत्र का पानी पीने के लिए हो रहे मजबूर

बोरदेही-ग्राम के लिखड़ी पंचायत में मेन रोड पर साइड में ग्राम पंचायत द्वारा पीने के पानी के लिए हेंडपंप लगवाया गया | जो सड़क के बाजू में स्थित है | जिससे गाँव लिखड़ी के ग्राम वासी पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं | लेकिन जो पानी पी रहे हैं | वह सड़क पर बारीश एवं घरों का मल मूत्र का पानी आकर रोड़ पर जमा हो जाता है | जिससे मच्छर, मखखी,  कीड़े मकोड़े जैसे जीव उतपन्न हो रहे हैं | जिससे गाँव में बड़ी बिमारी जैसे मलेरिया, डेंगू जैसी घातक जानलेवा बीमारी हो सकती है |

ग्राम वासियों का कहना ये भी है कि जो पानी हम पी रहे हैं | वह सड़क के किनारे जमा पानी हेंडपंप में रिसाव होता है | जो घरो से मल मूत्र का गंदा पानी रोड़ पर इकट्ठा हो रहा है | कई बार ग्राम के सरपंच सचिव को शिकायत करने के बाद भी कोई निराकरण नहीं निकला | अधिकतर ग्राम वासी एवं स्कूल के बच्चे और आने जाने वाले उस हेंडपंप का पानी पीते हैं | जिससे गाँव के लोगों को बड़ी बिमारियों का भय बना रहता है | ग्राम वासियों का कहना ये भी है कि जब रोड़ का निर्माण किया गया तो नाली नहीं बनाई गई | अगर नाली सही ढंग से बनाई जाती तो पानी निकलने में कोई दिक्कत नहीं होती | जिससे रोड़ पर पानी जमा नहीं होता | यह पानी बारीश के दिनो तलाब में तब्दील हो जाता है | आने जाने वाले एवं स्कूल के बच्चों को काफी कठनाई का सामना भी करना पड़ता है | कई बार तो रोड़ पर पानी जमा होने के कारण स्कूल के बच्चों पर वाहनों द्वारा पानी उछल जाने से स्कूल के बच्चों के कपड़े तक गंदे हो जाते हैं | ग्राम पंचायत लिखड़ी के ग्रामीणों ने बहुत बार इस समस्या के लिए सचिव, सरपंच को अवगत करवाया है | लेकिन सचिव, संरपच  ग्रामीणों की  समस्या को लेकर पल्ला झाड़ कर अनदेखा कर लेते हैं | गाँव के बुजुर्गों ने बताया कि रोड़ पर पानी जमा होने की समस्या बारह महीने की है | सचिव, संरपच और सहायक सचिव हमारी कोई समस्या नहीं सुनते | शासन प्रशासन द्वारा जो सड़क निर्माण हुआ है | पानी जमा होने के कारण वह खराब हो रही है | जिसपर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है |

ग्राम वासियों का क्या कहना है

रोड़ पर बारह महीने पानी जमा होता है | जो घरो का गंदा पानी आता है | नालिया नहीं बनी है | रोड़ के साइड में हेंडपंप भी लगा है जिसका पानी ग्राम वासी पीते हैं | पानी जमा होने के जमा पानी का रिसाव हेंडपंप में होता है | ग्रमीण अशोक यादव ग्राम लिखड़ी सीसी रोड़ पर जो पानी जमा हो रहा है मै उसे तत्काल दिखवा लेता हूँ |

संवाददाता: संदीप वाईकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.