जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में छठ महापर्व की तैयारियों की हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में छठ महापर्व की तैयारियों की हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गई। जिसमें निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए।

कैमूर (भभुआ) जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में 25 अक्टूबर को आगामी छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आहूत की गई जिसमें निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों की साफ-सफाई करवाने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा संपर्क पथ,प्रकाश की व्यवस्था, चेंजिंग रूम इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ,मोहनिया को अपने क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों की साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, मोहनिया को आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। बैंठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,दोनों भूमि सुधार उप समाहर्ता,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थें।

 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार सिंह/ कर्णदानी तिवारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.