राज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रथम प्रथम प्रदेश महिला संयोजक बनी सुलोचना मौर्य

एटा: आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद दारुल सफा हजरतगंज में हुई बैठक में अध्यक्ष एसपी तिवारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा सुलोचना मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नामित किया गया है अध्यक्ष एसपी तिवारी जी ने कहा की सुलोचना मौर्य जी के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला संयोजक बनाए जाएंगे जो पुरानी मांग सहित अन्य मुद्दों पर समस्त सेवारत महिला कर्मियों का जिले में नेतृत्व करेंगी सुलोचना मौर्य जी के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के प्रदेश भर के पदाधिकारियों में  खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

समस्त महिला शिक्षक पदाधिकारियों ने कहा हम सदैव अपनी प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य जी के साथ हैं और लंबित मांगो के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे , कार्यालय में उपस्थित राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश वित्त मंत्री सतीश श्रीवास्तव जी एवं महिला शिक्षक संघ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिनी त्रिपाठी जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहे नए दायित्वों के निर्वहन पर प्रदेश संयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महिला प्रकोष्ठ सुलोचना मौर्य जी ने कहा प्राप्त दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करूंगी

रिपोर्ट : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.