सर्विलांस सेल कुशीनगर द्वारा जनता के खोये हुए 24 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 03 लाख रुपये ) को किया गया बरामदः-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सचिन्द्र पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया गया। जिसके परिणामस्वरुप कुल 24 आवेदकगणों के खोये हुए 24 अदद मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये है, जिन्हें सर्विलांस इकाई द्वारा बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन आज दिनांक- 23.11.2021 को सम्बन्धित आवेदकगणों को सुपुर्द किया जा रहा है।

बरामद मोबाइल फोन का विवरणः-

01.    VIVO              09
02.    REALME         05
03.    OPPO             03
04.    SAMSUNG     02
05.    REDMI            02
06.    HONOUR       01
07.    HTC                01
08.    ITEL                01

बरामद करने वाली टीमः-

01.उ0नि0 अमित शर्मा सर्विलांस प्रभारी जनपद कुशीनगर
02.कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सुशील सिंह जनपद कुशीनगर
03.कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार जनपद कुशीनगर
04.मु0आ0 रणविजय तिवारी सर्विलास सेल जनपद कुशीनगर
05.का0 आतिश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर
06.का0 अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस ।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.