धक्के से न चली हैं सरकारें और ना ही चलती है एंबुलेंसः मनोज डब्लू

धानापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार की रात सूबे की भाजपा सरकार से आहत नजर आए। इस दौरान उन्होंने सीधा सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। साथ ही आग्रह किया कि सत्ता नही संभल रही तो उसे छोड़ दें, अन्यथा जनता आपको हटा देगी। कहा कि धक्का देकर न तो सरकारें चलती हैं और ना ही एंबुलेंस। जो सरकार एंबुलेंस का संचालन समुचित ढंग से नहीं करा पा रही है ऐसी सरकारें को नैतिकता के आधार पर सत्ता से दूर हो जाना चाहिए। कहा कि अखिलेश सरकार की दी हुई 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवाएं लोगों के काम नहीं आ रही है क्योंकि सरकार ने पूरी व्यवस्था को बेपटरी कर रखा है।

दरअसल सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार की शाम मांगलिक कार्यक्रमों में शरीक होने के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें धानापुर-जमानियां मार्ग पर रमरजाय गांव से पहले बीच सड़क पर 108 एंबुलेंस खड़ी मिली तो उन्होंने अपना काफिला रोककर वजह जाननी चाहिए। जब उन्हें एंबुलेंस के बीच राह खड़े होने की वजह मालूम चली कि वह अवाक रह गए। कमालपुर से मरीज को धानापुर सीएचसी लेकर जा रही उक्त एंबुलेंस तेल खत्म होने के कारण बीच राह खड़ी हो गयी। इसकी जानकारी होते ही सपा नेता ने एंबुलेंस में मौजूद मरीज को प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजवाया। साथ ही अपने समाजवादी साथियों के साथ एंबुलेंस को ढाई किलोमीटर धक्का देकर रमरजाय चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प तक ले जाने का काम किया और अपने पैसों से एंबुलेंस में तेल भरवाकर उसे आगे के लिए रवाया। इस दौरान मरीज हो चुके स्वास्थ्य महकमे की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवाएं जब सपा सरकार में बहाल हुई तो लोगों को बड़ी मदद मिली, लेकिन आज हादसों व दुर्घटनाओं के बाद हताहत लोगों घंटे दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। बावजूद इसके एंबुलेंस नहीं आती। व्यवस्था में यह कमी, सीधे तौर पर भाजपा सरकार की नाकाम है जो एंबुलेंस में तेल तक का बंदोबस्त नहीं करा पा रही है। अंत में उन्होंने सूबे की कमान संभाल रहे सीएम से सत्ता छोड़ने की गुजारिश। कहा कि आप नहीं हटे तो चुनावों में जनता आपको अपने वोट के चोट से हटाने का काम करेगी।

संवाददाता : सुमित कुमार सिंह
 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.