अंबेडकर नगर : संगठन की मजबूती को धार देने और चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित

अंबेडकर नगर : संगठन की मजबूती को धार देने और चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने की दृष्टि से भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी/केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करांदलाजे ने अम्बेडकर नगर जनपद की जलालपुर,टांडा और अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधान सभा प्रभारी/मण्डल अध्यक्ष/मण्डल प्रभारी,मण्डल  महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी और मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक कर संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों को चुनाव की दृष्टि से तैयार रहने का आवाहन करते हुए कहा कि देश हित व प्रदेश की विकास के लिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होना आवश्यक है।

आज विश्व में भारत की स्थिति सबसे मजबूत देश की जो बनी है वह केंद्र में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भाजपा सरकार के कारण ही सम्भव हो सका है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच ही है जो जीरो बैलेंस का पूरे देश की जनता का खाता खुलवा कर जनहित की योजनाओं का धन बिना किसी बिचौलिए और कमीशन के उनके खाते में शत प्रतिशत पहुंचाया है।भाजपा की केंद्र में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रिय सरकार ने देश को विश्व पटल पर मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थान दिलाया है।वैश्विक महामारी कोरोना से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जिस दृढ़ता के साथ कार्य कर बड़ी जन हानि से बचाते हुए करोड़ों लोगों का टीकाकरण कराया और गरीब परिवारों को महीनों से फ्री में राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है वह अपने आप में एक मिशाल है।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे ने संगठन के मजबूती की दृष्टि से एक एक कर सभी मण्डल अध्यक्ष से संगठन की लेखा जोखा लेते हुए उनकी सक्रिय भूमिका के बारे में चर्चा किया।उन्होंने संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के कारकों पर बारीकी से अध्ययन कर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

केंद्रीय मंत्री के साथ दौरे पर आए भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार ने मंडलों के संगठनिक स्थिति की समीक्षा करते हुए संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों और कार्यों की चर्चा कर उनके प्रगति की रिपोर्ट एक एक शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी से प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अंबेडकर नगर जिला कार्यालय पर सम्पन्न अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे  को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के अनुशासित और मेहनती कार्यकर्ता संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम में पूरी तन्मयता से लग कर कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनपद की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने का काम करेंगे।बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जनपद की बुधवार को सम्पन्न हुए तीन मंडलों की बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य,विधान सभा प्रभारी वासुदेव मौर्य,गोकरण द्विवेदी,ओम प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,पंकज वर्मा,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सरिता वर्मा,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक,सुधांशु त्रिपाठी,अमर नाथ सिंह,अनन्त राम मिश्र,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,रवि सिंह चौहान,सदाराम वर्मा,पंकज प्रजापति,रणंजय सिंह,हरिदर्शन राजभर,अनिल वर्मा,संजीव मिश्र,राजा राम मौर्य,सुनील गुप्ता, अनुराग जायसवाल,राजेन्द्र निषाद,सुग्रीव कन्नौजिया,दान बहादुर यादव,अभिषेक सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अजय

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.