आजमगढ़ राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को बना दिया अछूत, आमिर रशादी

आजमगढ़"  जनपद के सरायमीर में राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने एकता रैली के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) की ओर से आयोजित इस रैली में अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया गया है। शोषित-वंचित समाज के साथ मिलकर हम प्रदेश में सत्ता का विकल्प देंगे। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन व नागरिक एकता पार्टी के अध्यक्ष मो. शमीम उपस्थित रहे।

कौंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। विपक्ष के बिखराव और अदूरदर्शिता के चलते भाजपा अभी सत्ता की दौड़ में बनी हुई है। इसके बावजूद उसे हार साफ नजर आ रही है। भाजपा नेता हताश होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दलों ने मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया है। उनकी समस्याओं को हल करना तो दूर, अब कोई राजनैतिक दल मुसलमानों का नाम तक नहीं ले रहे हैं।
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन ने कहा कि प्रदेश की सियासत में एक नए दौर की शुरूआत हो रही है। वंचित व शोषित समाज के नेतृत्व वाले दलों को साथ लाया जाएगा ताकि वोटों का बिखराव रोककर जनविरोधी व फासीवादी शक्तियों को सत्ता से बेदखल किया जा सके। नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने कहा कि हमारे गठबंधन का उद्देश्य धर्म व जातिवाद आदि भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलना है। राष्ट्रीय सचिव मुफ्ती गुफरान कासमी, मो. ओबैदुल्लाह कासमी, सैयद आफताब, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग नुरूलहोदा अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन व मुबारक हुसैन, प्रदेश सचिव मतीउद्दीन व जिला प्रभारी शकील अहमद, जिलाध्यक्ष नोमान अहमद व पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आसिफ ने भी संबोधित किया।

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर में राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने एकता रैली के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) की ओर से आयोजित इस रैली में अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया गया है। शोषित-वंचित समाज के साथ मिलकर हम प्रदेश में सत्ता का विकल्प देंगे। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन व नागरिक एकता पार्टी के अध्यक्ष मो. शमीम उपस्थित रहे।

कौंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। विपक्ष के बिखराव और अदूरदर्शिता के चलते भाजपा अभी सत्ता की दौड़ में बनी हुई है। इसके बावजूद उसे हार साफ नजर आ रही है। भाजपा नेता हताश होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दलों ने मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया है। उनकी समस्याओं को हल करना तो दूर, अब कोई राजनैतिक दल मुसलमानों का नाम तक नहीं ले रहे हैं।

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन ने कहा कि प्रदेश की सियासत में एक नए दौर की शुरूआत हो रही है। वंचित व शोषित समाज के नेतृत्व वाले दलों को साथ लाया जाएगा ताकि वोटों का बिखराव रोककर जनविरोधी व फासीवादी शक्तियों को सत्ता से बेदखल किया जा सके। नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने कहा कि हमारे गठबंधन का उद्देश्य धर्म व जातिवाद आदि भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलना है। राष्ट्रीय सचिव मुफ्ती गुफरान कासमी, मो. ओबैदुल्लाह कासमी, सैयद आफताब, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग नुरूलहोदा अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन व मुबारक हुसैन, प्रदेश सचिव मतीउद्दीन व जिला प्रभारी शकील अहमद, जिलाध्यक्ष नोमान अहमद व पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आसिफ ने भी संबोधित किया।

 


 

 

रिपोर्टर  :   अजय सिंह


 

 

 

 

 

 

 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.