प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में शक्ति शाली और तेजी से उभरती अर्थ व्यवस्था की देश के रूप में स्थापित किया।

अंबेडकर नगर ÷ पिछली विपक्षी पार्टियों की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर सामाजिक भाई चारे और सांस्कृतिक संरचना को काफी क्षति पहुंचाई थी।जिसको सौभाग्यशाली और विकसित प्रदेश में बदलने का कार्य प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बखूबी किया है।उत्तर प्रदेश को गुंडा और भ्रष्ट्राचार मुक्त प्रदेश बनाने में भाजपा सरकार ने कामयाबी हासिल कर स्वच्छ और विकसित प्रदेश बनाया।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में शक्ति शाली और तेजी से उभरती अर्थ व्यवस्था की देश के रूप में स्थापित किया।

उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला पदाधिकारी, जिला चुनाव प्रबंधन समिति, विधान सभा प्रभारी,जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा जैसा संगठन और समर्पित कार्यकर्ता किसी भी संगठन के पास नहीं है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रश्नों का प्रदेश हुआ करता था।वह प्रश्न प्रदेश में गुंडा राज,भ्रष्ट्राचार, आतंकवाद,जातिवाद,परिवारवाद का था।इस प्रश्न को प्रदेश में बनी भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रकार के वाद और भ्रष्ट्राचार अनाचार को समाप्त कर विकास और विश्वास का प्रदेश बना दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान,दलित,पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग की गरीब परिवारों के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने हर प्रकार की  मूलभूत सुविधा और आवश्यकता की पूर्ति कर समृद्धिशाली बनाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस जनपद को 2 एक्सप्रेस वे दिया है यह जनपद निवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की बारीकियों से परिचित करवाया।

जिला कार्यालय पर राधा मोहन सिंह को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद की सभी  5 विधान सभा सीटों पर विजय पताका फहरा कर उनको उपहार स्वरूप 5 विधायक जिता कर देंगे।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक का कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यक्रम और योजनाओं की कुशलता पूर्वक संचालन कर रहे हैं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया। कार्यकारी बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,विधायक अनीता कमल,संजू देवी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,डाक्टर सन्तोष सिंह,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, दीपक तिवारी,डाक्टर रजनीश सिंह,राम निहाल निषाद,शक्ति सिंह,ओम प्रकाश सिंह,गोकरन द्विवेदी,रिंकल सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,मीरा पांडेय,अनन्त राम मिश्र,शिव पूजन वर्मा,राजेश चौहान,कपिल देव तिवारी,सुधांशु त्रिपाठी शामिल रहे।

 

रिपोर्टर  : अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.