बलिया: स्वर्गीय बलराम सिंह की 104 वी जयंती उनके पैतृक निवास दिघारगढ़ पर रिटायर्ड शिक्षक सुरेन्द्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

बैरिया बलिया: स्वर्गीय बलराम सिंह की 104 वी जयंती उनके पैतृक  निवास दिघारगढ़ पर रिटायर्ड शिक्षक सुरेन्द्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय बलराम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित की गई इसके बाद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय बलराम सिंह पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह ने कहा कि ऐसे लोग विरले ही पैदा होते हैं जो जन्म से ही प्रतिभावान होते हैं उन लोगों में से एक स्वर्गीय बलराम सिंह भी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित करने के बाद गांव पर भी आकर उनकी सेवा भावना कम नहीं हुई। उनका यह सपना था कि गांव से लेकर शहर तक शैक्षणिक संस्थान हो ताकि क्षेत्र का विकास संभव हो सके। जिसको उनके दोनो पुत्रों रामेंद्र विक्रम सिंह रिटायर्ड आईजी उत्तर प्रदेश सरकार व रिटायर्ड ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार उनके सपनों को पंख देने में जुटे हुए हैं

। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति रहे या ना रहे उसका व्यक्तित्व अमर रहता है। उनके पुत्रो द्वारा स्व0 बलराम सिंह डिग्री कालेज की स्थापना कर व अन्य जनपदों में महाविद्यालयो का स्थापना कर उनके कृतित्व को भी अमर कर दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत दीघार प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव, बसंत सिन्हा, भानु प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार प्रकट किए। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अजय सिंह व विजय बहादुर सिंह के द्वारा पत्रकार बंधु एवं सभी अतिथि गणों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, अतुल सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुभाष सिंह, धीरेंद्र सिंह, राज नारायण तिवारी, भानु सिंह,सुधीर सिंह,अनिल सिंह सुरेश मिश्रा हरेराम यादव,बसंत सिन्हा,आनंद मोहन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्गीय बलराम सिंह स्मारक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र नाथ पांडेय एवं संचालन अर्जुन साह ने किया।

रिपोर्टर : अर्जुन साह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.