गरीबो ,असहायों , मजदूरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य : हरीश त्रिपाठी

गोरखपुर: उरुवा दूसरों के दुःख को समझना इंसान का धर्म है। इंसान में अगर सेवा की भावना जागृत हो जाए तो हमारा देश और समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो जाएगा। गरीबो ,असहायों , मजदूरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उक्त विचार स्व० खजांची देवी स्मृति वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं कंबल वितरण समारोह में ग्राम पंचायत मरचा के ग्राम प्रधान हरीश त्रिपाठी उर्फ डब्लू त्रिपाठी ने व्यक्त किया। नववर्ष-2022 के अवसर पर श्री त्रिपाठी ने अपनी माता जी स्व० खजांची देवी की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सम्मान और कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने अपने ग्राम पंचायत के सभी वरिष्ठ नागरिकों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया। साथ ही ग्राम पंचायत के सभी जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्व० खजांची देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन वेद रत्न सेवा संस्थान, गोरखपुर के अध्यक्ष रमेश चंद त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर भजुरामा तिवारी, राम संहार तिवारी, यमुना धर त्रिपाठी सोमनाथ तिवारी, गंगेश दूबे, रंगलाल तिवारी, सुनील तिवारी, राजू तिवारी, सुरेंद्र दूबे, गुड्डू कन्नौजिया, मुकेश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, डिंपू तिवारी, अतुल तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: बिपिन कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.