कांग्रेस परिवर्तन सम्मेलन में नारी शक्ति पर जोर शिप्रा अवस्थी के माध्यम से हुवा कार्यक्रम का आयोजन

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ढखेरवा में कांग्रेस परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करती महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा।

महिला कांग्रेस 141 विधानसभा प्रभारी शिप्रा अवस्थी के सौजन्य से रविवार को ढखेरवा में परिवर्तन सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खासकर महिलाओं को कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का आह्वान किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

धौरहरा और निघासन विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने लोगों में नया जोश और नई उम्मीद का रास्ता दिखाया है। कहा हमारी सरकार बनेगी तो पत्रकार निडर होकर कवरेज करेंगे  डिसूजा ने कहा कि यहां की जनता गूंगी बाहरी सरकार को उखाड़ने का काम कर सकती है। किसानों के मामले को लेकर राष्ट्रीय अघ्यक्ष ने कहा कि घमंडी सरकार को किसानों के सामानों झुकना पड़ा। इलाके में पड़ने वाले शारदा बैराज और शारदा सहायक परियोजना को इंदिरा गांधी व कांग्रेस की देन बताते हुए मंहगाई, जीएसटी, बेरोजगारी आदि को लेकर सरकार पर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा आज देश के हालात बहुत खराब मंहगाई चरम सीमा पर है महिलाओं बेटियों की सुरक्षा नही हो पा रही है भाजपा सरकार को अबकी बार जनता उखाड़ फेंकेगी औऱ काग्रेश की सरकार बनने जा रही है धौराहरा विधानसभा प्रभारी शिप्रा अवस्थी ने कहा कि मौजूदा सरकार बच्चों का भविष्य खराब कर रही हैसाथ ही महिलाओं को घर से निकल कर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, ओबीसी प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी शाहिद लखाही ,पूर्व प्रधान सोहनलाल मौर्य युवा काँग्रेसी नेता डॉक्टर राजेश मौर्य राजेश अवस्थी, अंकित अवस्थी ताराचंद दीक्षित, सतनाम सिंह, निधि शुक्ला, संजय गोस्वामी,  काग्रेस महिला विग्रेड प्रिया गायत्री देवी नेन्शी नन्दरानी सावित्री  वीपी राही समेत निघासन व धौरहरा के अनेको कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता : राजेश दिवाकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.