महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज में मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती

महाराजगंज : 03 जनवरी 2022 को महात्मा गांधी इण्टर काॅलेज बृजमनगंज महराजगंज में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती, माता फुले की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित करके एवं पुष्पार्चन करके मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ रामअवतार ने कहा कि माता फुले की संघर्षों से हमें सीख लेते हुए, अपने जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ना चाहिए। नागरिकशास्त्र के प्रवक्ता रामबरन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने भारत की महिलाओ को शिक्षित करने का प्रथम प्रयास किया जिसका लाभ आज भारत की करोड़ो महिलाओं को मिल रहा है।

विज्ञान शिक्षिका डाॅ विजयश्री मल्ल ने कहा कि माता फुले ने पहली बार महिला शिक्षा के लिए द्वार खोला, इसलिए माता फुले जयंती को शिक्षिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रकाश, अभिलाषा, शाकुन्त, संजय, अजय, शिवेन्द्र, सत्येन्द्र, राकेश, श्रीचन्द, सत्यप्रकाश, रविशंकर, आशुतोष, महेन्द्र, रमाशंकर, गोपाल, परशुराम, आशीष, नरसिंह, सत्यप्रकाश, दिवाकर आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं, श्यामकुंअर, करूणेश, संगम, अजय, धीरज, महफूज, रामबेलास समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर : इरफान अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.