अम्बेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारी में सभी विरोधी दलों से आगे निकली

अम्बेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारी में सभी विरोधी दलों से आगे निकल चुकी है।भाजपा चुनावी कुरुक्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।निष्ठापूर्वक जन कार्य के लिए कृत संकल्पित भाजपा हर चुनौती का सामना कर भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पुरुषार्थ की वजह से भारी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर स्थापित किया है।जन जन में भाजपा के प्रति सकारात्मक सोच ने अपना स्थान बना लिया है।

उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कटेहरी विधान सभा संचालन समिति को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव,गरीब और किसान की चिंता कर उन्हें सभी प्रकार की सुविधाओं को दिया है।विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी और पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।

भाजपा जिला प्रवासी प्रमुख कामेश्वर सिंह ने संचालन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है संगठन के एक एक निर्देश को भाजपा कार्यकर्ता आदेश मानकर पूरा करता है।उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है।भाजपा में लोक तंत्र का प्रमुख स्थान है।भाजपा सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को अपनाते हुए विकास की नीति पर  कार्य किए हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा देश हित में ही कार्य करती है।

विधान सभा संचालन समिति की बैठक में प्रमुख रूप से विधान सभा प्रभारी शक्ति सिंह,जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह,मंडल प्रभारी विनय पांडेय,सुधांशु त्रिपाठी,राम बहाल वर्मा,घिसियावन मौर्य,विजय नारायन शुक्ल,अमित कुमार पांडेय,शत्रुघन सिंह,ओम प्रकाश तिवारी,आदित्य शुक्ल,ईश्वर चंद वर्मा,प्रणव पांडेय,सुनीत चौहान,सोनू अग्रहरि,अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी,सुभाष वर्मा,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह,आनन्द श्रीवास्तव,कुलदीप अग्रहरि आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्टर : अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.