बिहार प्रदेश जनता दल यू के निर्देशानुसार इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह-2022 प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।

बिहार: बिहार प्रदेश जनता दल यू के निर्देशानुसार इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह-2022 प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। जंयती समारोह के शुभ अवसर पर अति पिछड़ा वर्ग के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।जिसकी तैयारी हेतु बैठक 18 जनवरी,2022 को गांधी मंडप में पूर्वाह्न 11 बजे से की गई। बैठक की अध्यक्षता बबन चंद्रवंशी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।सभी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ जंयती समारोह आयोजित किए जाएंगे।श्री कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा कर दिया है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र सभी प्रखंड अध्यक्ष को बैठक में उपलब्ध कराई गई। जहानाबाद के सांसद सह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के संरक्षक चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहल पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने तैयारी बैठक बुलाई।श्री कुमार ने बताया कि तैयारी बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से गांधी मंड़प में आहुत की गई।कोविड गाइड लाइन के तहत तैयारी बैठक हुई। श्री कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को गया जिला के सभी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह आयोजित होगी। जंयती समारोह में जिला के पार्टी के पदाधिकारी गण शामिल होंगे। बैठक में ब्रजेश कुमार,नरेश चौहान, दिनेश ठाकुर,राज कुमार अकेला, जितेन्द्र कुमार, इंद्र ठाकुर, शम्भू शर्मा,भरत चंद्रवंशी, बमबम चंद्रवंशी, बिरजू चंद्रवंशी, प्रभू दयाल साव, कैलाश सिंह चंद्रवंशी,अनुप कुमार व अन्य है।


संवाददाता: अशोक शर्मा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.