मुंबई में कांदिवली चारकोप इलाके में 2 बार बालाओं पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला

मुंबई- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में 2 बार बालाओं पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में ऑकेस्ट्रा बार में काम करने वाली दोनों युवतियों को गहरी चोट आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मालाड पूर्व के पुष्पा पार्क इलाके में रहने वाले आरोपी संजय सुर्वे ने एक ऑकेस्ट्रा बार में काम करने वाली 2 बार बालाओं पर चाकू से अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक युवती के दाहिने हाथ पर गहरी चोट आई है, जबकि उसे बचाने के चलते उसकी बहन भी बुरी तरह घायल हो गई।जानकारी के अनुसार हमलावर ने दोनों युवतियों पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू से हमला कर फौरन फरार हो गया। इस मामले में चारकोप पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं दोनों घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भा.द.स. की धारा 324 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।



रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.