कैमूर : पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा अपराध निवारण गोष्टी आयोजित की गई

कैमूर : पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा अपराध निवारण गोष्टी आयोजित की गई। गोष्टी में विगत माह अप्रैल में प्रतिवेदित कांडों के कारणों एवं अनुसंधान के प्रगति की समीक्षा की गई।

विगत माह अप्रैल में कुल-341 कांड प्रतिवेदित हुए थे जबकि 349 लंबित कांडों का निष्पादन हुआ है। इस महीने अधिक से अधिक कांडों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बिहार मद्द निषेध उत्पाद अधिनियम को सख्ती से अनुपालन कराने तथा शराब पीने वाले की निशानदेही पर अधिक से अधिक गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही अपराध के मुख्य शीर्ष में फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर : प्रदुम्न पाठक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.