भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की बैठक का आयोजन

नोएडा : मंगलवार को जेवर क्षेत्र के ग्राम मिलक करीमाबाद एवं दस्तमपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व उपाध्यक्ष दिनेश भाटी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में किसान जवान मजदूर विकास संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

उपस्थित किसानों ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश व प्रदेश में बहुत सारे किसान संगठन बने हुए हैं परंतु  भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति  एकमात्र ऐसा संगठन है जो पूरी ईमानदारी के साथ किसान गरीब मजदूर की सेवा में तत्पर रहता है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी ने सभी किसानों को भरोसा दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति का एक-एक सिपाही हमेशा किसान, गरीब एवं मजदूर की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करने का काम करेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश भाटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया है एवं जेवर क्षेत्र के किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आश्वासन किसानों को दिया है। इस दौरान किसान जवान मजदूर समिति के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र चौहान, प्रदेश सचिव शौकीन खान, संजय शर्मा सहित सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति संगठन की सदस्यता ग्रहण की है।

रिपोर्टर : योगेश कुमार शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.