नया ट्रेलर आया, पिक्चर बाकी…ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने 36 घंटों में क्या किया?

पाकिस्तान ने भारत से पंगा लेकर खुद अपनी कब्र खुद खोदी है। और इसका ताज़ा ट्रेलर उसने मंगलवार रात को देखा। पहलगाम हमले का मुँह तोड़ बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर ऐसी करारी चोट की, कि 100 से ज्यादा आतंकवादी खाक हो गए। इस ऑपरेशन को नाम दिया गया "ऑपरेशन सिंदूर" और ये वही सिंAदूर है, जो पाकिस्तान को दिखाए बिना भारत की तरफ से कभी नहीं बढ़ता। पाकिस्तान, कान खोलकर सुन ले – ये कार्रवाई सिर्फ एक ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है!

ऑपरेशन सिंदूर का धमाका:
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 1 बजकर 5 मिनट पर हुई, जब पूरी रात का सन्नाटा चीरते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी और पीओके के आतंकियों के ठिकाने मिटा डाले। करीब 25 मिनट की सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान और पीओके के नक्शे को नया आकार दिया गया। ये सिर्फ शुरुआत थी, असली शो अभी बाकी है।

36 घंटों में पीएम मोदी ने क्या किया?
ऑपरेशन के दौरान पीएम मोदी न केवल सक्रिय थे, बल्कि खुद सेना की हर एक कार्रवाई पर अपनी नज़र बनाए हुए थे। पाकिस्तान को ट्रेलर दिखाने के बाद, पीएम मोदी ने NSA अजित डोभाल के साथ बैठकर अगली रणनीति बनाई।

आगे उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक बुलाई और कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ऑपरेशन की सफलता की जानकारी दी। पीएम मोदी के इस नेतृत्व ने मंत्रियों के भीतर एक नई ऊर्जा भर दी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना की कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की।

वैश्विक मंच पर भारत की धाक:
इस बीच पीएम मोदी ने वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन में भी भारत की शक्ति को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा, “भारत की अंतरिक्ष यात्रा सिर्फ होड़ करने के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को साथ लेकर ऊँचाइयों को छूने के लिए है।” और फिर पीएम मोदी ने एक और ऐतिहासिक ऐलान किया – भारत जल्द ही एक विशेष जी-20 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा, जो वैश्विक दक्षिण के लिए एक तोहफा होगा।

राष्ट्रपति से मुलाकात, कार्रवाई का संदेश:
बुधवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में उन्हें जानकारी दी। ये मुलाकात साबित करती है कि पीएम मोदी खुद इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहे हैं। इसके साथ ही, पहलगाम हमले के बाद से पीएम मोदी लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। उन्होंने सऊदी दौरे को बीच में छोड़ा, 23 अप्रैल को सीसीएस बैठक की और पाकिस्तान को कठोर संदेश भेजा।

पाकिस्तान को दिया कड़ा झटका:
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कोई कोमलता नहीं दिखाई। उन्होंने सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया और पाकिस्तान के साथ सभी राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी। इसके अलावा, पाकिस्तान के साथ व्यापार भी बंद कर दिया। पीएम मोदी का कहना था – “पाकिस्तान को अब ये समझ में आ जाएगा कि भारत को उकसाना किसे कहते हैं।”

सेना को खुली छूट, पाकिस्तान की नींद उड़ी:
पीएम मोदी ने सेना को पाकिस्तान के खिलाफ खुली छूट दी। ये छूट मिलते ही, सेना ने पाकिस्तान को ऐसा कड़ा पाठ पढ़ाया कि उसकी नींद उड़ी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब ये साफ है – भारत का हर एक कदम पाकिस्तान के खिलाफ होगा और बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.