10 लाख के इनामी टीएसपीसी सबजोनल कमांडर समेत दो नक्सलियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

पलामू : उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के सबजोनल कमांडर और 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत जी उर्फ सुदेश जी एवं मुखदेव यादव उर्फ तूफानी जी के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया गया। दोनों नक्सलियों के घर एवं सार्वजनिक स्थान पर न्यायालय से जारी इश्तेहार लगाया गया। दोनों को सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है। अगली कार्रवाई कुर्की की होगी। 

बताते चलें कि तरहसी थाना क्षेत्र के सिंजो महुवरी की जंगल में दो मई 2025 को टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर शशिकांत जी के दस्ते के साथ पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इस क्रम में दोनों ओर से डेढ से दौ सौ राउंड गोली चलायी गयी थी। बाद में पुलिस को भारी पड़ता देख शशिकांत का दस्ता मौके से फरार हो गया था। दस्ता में शशिकांत के अलावा नगीना, गौतम, मुखदेव समेत एक दर्जन नक्सली शामिल थे।
इधर, पुलिस की ओर एएसपी (अभियान) राकेश कुमार, तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार, पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन, मनातू के थाना प्रभारी निर्मल उरांव एवं तरहसी के एएसआई अमलेश कुमार शामिल थे। 
मुठभेड़ के बाद से शशिकांत समेत अन्य नक्सली फरार चल रहे हैं। इस बीच पलामू कोर्ट से इश्तेहार जारी हुआ, जिसे तरहसी थाना के अवर निरीक्षक मानिंद्र शर्मा ने जवानों के साथ शशिकांत के केदल एवं मुखदेव के सोहे मीटार (थाना मनातू) स्थित घर एवं गांव के सार्वजनिक स्थान पर इश्तेहार चिपकाया।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.