झारखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में पंडित देवराज शर्मा बने केंद्रीय सचिव

पलामू : टाउन हॉल, मेदिनीनगर में रविवार को झारखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक हजारों आंदोलनकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो एवं संचालन केंद्रीय महासचिव पुष्कर महतो ने किया।

बैठक के दौरान केंद्रीय नेतृत्व ने पंडित देवराज शर्मा को संगठन का केंद्रीय सचिव घोषित किया। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित आंदोलनकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष किया गया, जिसका परिणाम वर्ष 2000 में राज्य गठन के रूप में मिला। परंतु राज्य गठन के बाद भी आंदोलनकारियों को अपेक्षित मान-सम्मान, पेंशन एवं सुविधाएं नहीं मिल सकीं। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलनकारियों में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी शामिल रहे, बावजूद इसके आज तक आंदोलनकारियों की मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई।
नेताओं ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि आंदोलनकारियों के सम्मान, पेंशन एवं सरकारी सुविधाओं की मांग को लेकर 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसके लिए राज्यभर से हजारों की संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला अध्यक्ष रोजलीन टर्की, केंद्रीय सचिव पंडित देवराज शर्मा, कबूतरी देवी, प्रमोद सोनी, प्रमंडलीय सचिव मुद्रिका सिंह, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद ठाकुर (गढ़वा), राजनंदन कुमार कुशवाहा (पलामू), जिला सचिव कैलाश सिंह, राजेश लकड़ा (लातेहार), रंजीत टोप्पो (महुआडांड़), इंद्रदेव भक्त, अमृत राम, बाबूलाल यादव, पारस भुइया, असलम अंसारी, गणेश कुमार, मूंग बिहारी राम (गढ़वा), मीना सिंह (महिला जिला अध्यक्ष), मुरारी पांडे, शंखनाथ महतो, बीजी ताला किंडो (प्रमंडलीय महिला अध्यक्ष, पलामू), बलराम उरांव, रासबिहारी महतो (पाटन) सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अगुवाई प्रारंभ से अंत तक केंद्रीय महासचिव पुष्कर महतो ने की, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। सभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

रिपोर्टर : अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.