किसानों को दी गई सूखा रोधी बीज व दलहन-तिलहन खेती की सलाह

पलामू - नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड में कृषि विभाग की ओर से खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कर्मशाला में कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती,बदलते मौसम और कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए सूखा रोधी बीजों के उपयोग पर विशेष जानकारी दी। कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में कम पानी में अच्छी उपज देने वाले धान के सूखा रोधी बीजों का चयन करना आवश्यक है। साथ ही किसानों को धान के अलावा तेलहन, तिलहन एवं दलहन फसलों की खेती के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन और आय प्राप्त हो सके।

कर्मशाला में मूंग, उड़द, अरहर, सरसों एवं तिल जैसी फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि फसल विविधीकरण अपनाने से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और मौसम की मार से होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। किसानों ने भी कर्मशाला को उपयोगी बताते हुए आधुनिक खेती की जानकारी मिलने पर खुशी जताई। मौके पर उक्त मौके सांसद प्रतिनिधि,अंगद मेहता,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,सहायक तकनीकी प्रबंधक,जनसेवक मुख्य वक्ता रवि रंजन कुमार,दिनेश सिंह,आनंद सिंह,पारस सिंह,भगवान दास शर्मा,गुनिंद्रा दुबे,निर्मला देवी,अर्चना देव,सुनीता देवी किसान मित्र इत्यादि शामिल हुए

रिपोर्टर - अवध 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.